अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को निकालना प्राथमिकता: सर्वदलीय बैठक में केंद्र
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक में विभिन्न पार्टी के नेताओं को अफगानिस्तान के हालात की जानकारी दी। जयशंकर ने कहा कि प्राथमिकता भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने की है और सरकार इसके लिए हर ज़रूरी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह की और कई बैठकें होंगी।