अफगानी टीवी चैनल्स की सभी महिला एंकर्स को शो के दौरान ढकना होगा चेहरा: तालिबान
अफगानिस्तान के समाचार चैनल टोलो न्यूज़ के अनुसार, तालिबान के सूचना और सांस्कृतिक मंत्रालय ने देश के सभी टीवी चैनल्स में काम करने वालीं महिला एंकर्स को शो के दौरान अपना चेहरा ढकने का आदेश दिया है। तालिबान ने इसे अंतिम फैसला बताते हुए कहा कि अगर इसकी अवहेलना की गई तो जेल की सज़ा हो सकती है।