अफवाह हैं 'कोयले की कमी से भारत में बिजली संकट' के दावे: PIB
पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया है कि सोशल मीडिया पर किया गया 'कोयले की कमी से भारत में गंभीर बिजली संकट और ग्रिड फेल होने की स्थिति' का दावा अफवाह है। पीआईबी के मुताबिक, ये दावे भ्रामक हैं और इनका उद्देश्य अनावश्यक तनाव पैदा करना है। पीआईबी ने कहा, "थर्मल पावर प्लांट्स के पास 53.702 मिलियन टन कोयला भंडार है।"