अफवाह न फैलाएं: अपनी मौत की खबरों का खंडन कर 'तारक मेहता...' के ऐक्टर मंदार चांदवाडकर
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में आत्माराम भिड़े का रोल करने वाले अभिनेता मंदार चांदवाडकर ने अपनी मौत की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव में कहा, "मैं अच्छे से शूटिंग कर रहा हूं...मज़ा आ रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "जिसने भी यह कांड किया है....उससे अनुरोध है कि अफवाह न फैलाए। भगवान उसे सद्बुद्धि दें।"