अफसोस है तालीम नहीं मिली, लेकिन अंग्रेज़ी न आने पर 1% भी शर्मिंदा नहीं हूं: रिज़वान
अपनी इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स की आलोचना होने पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने कहा है, "मुझे इसकी परवाह नहीं है।" उन्होंने कहा, "मैं जो भी कहता हूं...अपने दिल से कहता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे अफसोस यह है कि मुझे तालीम नहीं मिली लेकिन मैं 1% भी शर्मिंदा नहीं हूं कि मुझे अंग्रेज़ी नहीं आती।"