अफसर ने की प्यूमा के मिलिंद सोमन वाले विज्ञापन की आलोचना, कहा- जॉगिंग के लिए नहीं हैं ट्रैक
इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (आईआरएएस) के अधिकारी अनंत रूपनगुड़ी ने प्यूमा के एक विज्ञापन की आलोचना की है जिसमें ऐक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन रेलवे ट्रैक्स पर जॉगिंग करते नज़र आ रहे हैं। अनंत ने X पर लिखा, "रेलवे ट्रैक्स जॉगिंग के लिए नहीं होते हैं। आपको (मिलिंद) इस विज्ञापन की शूटिंग से पहले चीज़ें वेरिफाई करनी चाहिए थीं।"