अफसर ने शेयर किया कॉर्नर से गोल दागते हुए बच्चे का वीडियो; लिखा- उत्तराखंड का रोनाल्डो
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर कॉर्नर से गोल दागते हुए एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "उत्तराखंड का रोनाल्डो हेमराज जौहरी। मुनस्यारी के सबसे दूरस्थ गांव का हेमराज मुनस्यारी फुटबॉल क्लब का प्लेयर है...हेमराज के पिता टेलरिंग का काम करते हैं।" वीडियो पर कई यूज़र्स ने कमेंट किए और एक ने लिखा, "बेहतरीन कॉर्नर शॉट।"