अफसर ने शेयर की छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा गड्ढे में लगाई गईं कीलों की तस्वीर
आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह ने बस्तर (छत्तीसगढ़) के अंदरूनी आदिवासी क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों के लिए लगाए गए स्पाइक्स होल्स (गड्ढे पर लगाई गईं लोहे की नुकीली कीलें) की तस्वीर शेयर की है। सिंह ने बताया, "इनके शिकार अकसर आम ग्रामीण और...पालतू जानवर होते रहते हैं...मैं और मेरे साथ चलने वाले लोग भी कई बार इनसे बाल-बाल बचे हैं।"