अफसर ने शेयर की मगरमच्छ, घड़ियाल व केमन की तस्वीर, लिखा- 'क्या आप पहचान कर सकते हैं?'
आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने सोमवार को 'X' पर मगरमच्छ, घड़ियाल और केमन की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "यदि आप तीनों के बारे में अंतर सोच रहे हैं...तो क्या तस्वीर में इनका क्रम बता सकते हैं?" पोस्ट पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "तस्वीर में शीर्ष पर मगरमच्छ, बीच में घड़ियाल और नीचे केमन है।"