अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ एससी पहुंची दिल्ली सरकार
दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर नियंत्रण को लेकर केंद्र सरकार के अध्यादेश को दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। दिल्ली की 'आप' सरकार ने इस अध्यादेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इससे पहले 'आप' ने घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 3 जुलाई को पार्टी कार्यालय में अध्यादेश की प्रतियां जलाएंगे।