अफेयर के शक में छत्तीसगढ़ में ससुर ने की बहू की हत्या, कहा- रोज़ फोन पर बात करती थी
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) में अफेयर के शक में एक शख्स ने अपनी 22-वर्षीय बहू की हत्या कर दी है। पुलिस पूछताछ में बताया गया कि उसे शक था कि वह रोज़ किसी दूसरे लड़के से फोन पर बात करती थी। शख्स ने अपनी पत्नी, एक नाबालिग बेटे समेत दोनों बेटों की मदद से बहू के शव को कुएं में डाला था।