अफ्रीका में बढ़ रहा है आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का खतरा: यूएन से सुरक्षा विशेषज्ञ
अफ्रीका के सुरक्षा विशेषज्ञ मार्टिन एवी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को आगाह किया है कि अफ्रीका में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का खतरा बढ़ रहा है और यह उसकी 'खिलाफत का भविष्य' हो सकता है। उन्होंने आगे बताया कि अफ्रीका में कम-से-कम 20 देश इस आतंकवादी संगठन की गतिविधियों का प्रत्यक्ष तौर पर अनुभव कर रहे हैं।