अफ्रीकी देश गिनी में आगरा के युवक को बनाया गया बंधक, यूपी पुलिस ने दिया मदद का भरोसा
आगरा (यूपी) के एक शख्स ने दावा किया है कि पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी में एक वॉटर प्लांट में नौकरी करने गए उसके बेटे को कंपनी ने बंधक बना लिया है। आगरा पुलिस के अनुसार, अक्टूबर 2021 में फोन पर इंटरव्यू होने के बाद युवक गिनी गया था। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर मदद का भरोसा दिया है।