अफ्रीकी देश मलावी के उप-राष्ट्रपति को ले जा रहा विमान हुआ लापता, 9 अन्य लोग भी हैं सवार
अफ्रीकी देश मलावी के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, उप-राष्ट्रपति सोलेस चिलिमा (51), उनकी पत्नी और 8 अन्य लोगों को ले रहा एक सैन्य विमान लापता हो गया है। यह विमान सोमवार सुबह राजधानी लिलोंगवे से उड़ान भरने के बाद रडार से बाहर हो गया था। विमान के लापता होने के कारण का पता नहीं चल पाया है।