अबु धाबी की फर्म ने अदाणी ग्रुप की इस कंपनी के 2.2 करोड़ शेयर बेचे, इतने में किया सौदा

अबु धाबी (यूएई) की इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी आईएचसी ने बुधवार को अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) में अपनी 1.83% हिस्सेदारी ₹1,737 करोड़ में बेच दी। इस बिक्री के बाद एईएसएल में आईएचसी की हिस्सेदारी 2.68% से घटकर 0.85% हो गई है। बुधवार को अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर करीब 1% की गिरावट के साथ ₹794.95 पर बंद हुए।

Load More