अबू धाबी जा रही इंडिगो की फ्लाइट खराबी आने के बाद बीच रास्ते से लौटी; 180+ यात्री थे सवार
अबू धाबी (यूएई) के लिए रवाना हुआ इंडिगो का एक विमान 2 घंटे से अधिक समय तक आसमान में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार देर रात कोच्चि (केरल) लौट आया। विमान में 180 से अधिक यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे। बाद में दूसरे विमान से यात्रियों को अबू धाबी रवाना किया गया।