अबू सलेम को उस दौर में सब 'हैंडसम गैंगस्टर' बोलते थे: पत्रकार जिग्ना वोरा
पत्रकार जिग्ना वोरा ने यूट्यूबर रणबीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट में गैंगस्टर अबू सलेम के बारे में बातचीत करते हुए बताया है, "अबू सलेम को उस दौर में सब 'हैंडसम गैंगस्टर' बोलते थे। वह अपने कपड़ों और बालों का बहुत खयाल रखता था।" उन्होंने बताया, "अबू सलेम दुबई चला गया था और स्मगलिंग करता था। वह बाद में डी-गैंग से जुड़ा।"