अब 100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने बदले नियम
केंद्र ने सोमवार को केंद्रीय मोटर वाहन नियमों 1989 में संशोधन को अधिसूचित कर दिया। इसके तहत अब ऐसे फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को अनुमति मिल सकेगी, जो 100% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर चल सकते हैं। गौरतलब है, यह फैसला ऐसे समय में हुआ जब वाहन निर्माता कंपनियां आने वाले महीनों में अपने E100 मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं।