अब 120 नहीं केवल 60 दिन पहले तक बुक किए जा सकेंगे रेलवे टिकट
रेल मंत्रालय ने बताया है कि 1 नवंबर 2024 से एडवांस में रेलवे टिकट बुक करने की समयसीमा 120 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दी गई है। रेलवे ने बताया कि 31 अक्टूबर तक बुक किए गए रेलवे टिकट पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा और विदेशी पर्यटक पहले की तरह 1 साल पहले से रिज़र्वेशन कर सकते हैं।