अब 30% की वेतन वृद्धि के साथ हायरिंग नहीं करेंगे: विप्रो के एचआर प्रमुख गोविल
विप्रो के एचआर प्रमुख सौरभ गोविल ने कहा है, "अब 30% वेतन बढ़ोतरी के साथ लोगों की हायरिंग नहीं करेंगे।" उन्होंने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत में कहा, "2021 में लोगों के पास अवसर थे। कर्मचारी जॉब छोड़ रहे थे इसलिए 30% तक वेतन बढ़ोतरी के साथ लोगों को काम पर रखा जा रहा था। अब ऐसा नहीं होगा।"