अब 30 दिन से ज़्यादा EL बची होने पर साल के अंत में कंपनियों को देना होगा बची हुई छुट्टियों का पैसा
नए लेबर कोड के तहत अब 30-दिन से ज़्यादा बची अर्न लीव (EL) के लिए साल के अंत में कंपनियों को कर्मचारियों को नकद भुगतान करना होगा। कर्मचारी अधिकतम 30-दिन की छुट्टियां अगले साल कैरी फॉरवर्ड कर सकेंगे, जबकि उससे ज़्यादा बची छुट्टियों का पैसा मिलेगा। वहीं, सिर्फ 6-महीने की नौकरी के बाद भी कर्मचारी इस लाभ के पात्र होंगे।