अब CarDekho को नहीं खरीदेगी कारट्रेड टेक, डील पर बातचीत बंद; शेयर 5% फिसला
नई और यूज़्ड कार खरीदने-बेचने वाली प्लैटफॉर्म कारट्रेड टेक के शेयरों में गुरुवार को कारोबार के दौरान 5% तक की गिरावट दिखी और बीएसई पर शेयर ₹3,005 के लो तक गया। कारट्रेड द्वारा अपनी कॉम्पिटीटर CarDekho को न खरीदने की घोषणा किए जाने के बाद यह गिरावट आई है और दोनों पक्ष बातचीत बंद करने पर सहमत हो गए हैं।