अब IPO में अधिक बोली नहीं लगा पाएंगे ये निवेशक, SEBI जल्द ला रही है नए नियम
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, शेयर बाज़ार नियामक सेबी जल्द आईपीओ के नियमों को सख्त करने जा रही है। दरअसल, मर्चेंट बैंक के डायरेक्टर्स या मैनेजमेंट से जुड़े वरिष्ठ अफसर कई बार उसी कंपनी के आईपीओ में बोली लगाते थे जिसके आईपीओ का वे प्रबंधन कर रहे होते थे। बकौल रिपोर्ट, सेबी इस कमी को दूर करना चाहती है।