अब UPI और ATM से झटपट निकलेगा PF का पैसा! जानें ऑटो-सेटलमेंट सहित ये 5 बड़े बदलाव
EPFO 3.0 के तहत अब बिना किसी लंबी कागज़ी कार्रवाई के मेंबर्स अपने PF बैलेंस का 50-75% तक हिस्सा सीधे UPI और ATM से निकाल सकेंगे। ऑटो-सेटलमेंट की लिमिट ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख की गई, एलिजिबल निकालने योग्य राशि पहले ही स्क्रीन पर दिखाई देगी जिससे क्लेम रिजेक्शन के आसार घटेंगे। साथ ही, ग्राहक स्पष्टीकरण ऑनलाइन दे सकेंगे।