अब UPI पेमेंट करने से पहले ही फ्रॉड मोबाइल नंबर का चल जाएगा पता, सरकार लाई नया टूल
दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए नया सुरक्षा सिस्टम 'फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर' (एफआरआई) लॉन्च किया है। यह उन मोबाइल नंबरों की पहचान करेगा जो धोखाधड़ी में शामिल हो सकते हैं। इन नंबरों को बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों से शेयर किया जाएगा। इससे यूपीआई पेमेंट करने वाले यूज़र को फ्रॉड नंबर का पता चल जाएगा।