अब UPI स्कैन से निकाल सकेंगे कैश, नहीं होगी ATM जाने की ज़रूरत; NPCI कर रही तैयारी
ईकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब लोग यूपीआई से देश के किसी कोने में सिर्फ एक QR कोड स्कैन कर कैश निकाल पाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, एनपीसीआई ने इस सुविधा को बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट (जैसे कि किराना दुकानदार या छोटे सर्विस पॉइंट) तक पहुंचाने के लिए आरबीआई से मंज़ूरी मांगी है। बकौल रिपोर्ट, फिलहाल यह योजना प्लानिंग स्टेज में है।