अब अंडों पर एक्सपायरी डेट लिखना होगा अनिवार्य, यूपी सरकार ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने 1-अप्रैल से हर अंडे पर उत्पादन व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य किया है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियम का पालन नहीं करने वाले ट्रेडर्स व किसान के माल को नष्ट किया जाएगा या उनपर 'इंसानों के खाने योग्य नहीं' मुहर लगाई जाएगी। बकौल अधिकारी, हर अंडे पर छपाई का खर्च 3-4 पैसे आएगा।