अब अपनी पसंद के किसी भी इमोजी से वॉट्सऐप मेसेज पर रिऐक्ट कर सकेंगे यूज़र्स
वॉट्सऐप एक नया अपडेट जारी कर रहा है जिसके बाद यूज़र्स मेसेजेज़ पर अपनी पसंद के किसी भी इमोजी से रिऐक्ट कर सकेंगे। अब तक यूज़र्स केवल 6 इमोजी (थंब्स अप, हर्ट, क्राइंग लाफिंग फेस, हैरान, रोता हुआ और हाथ जोड़ने वाला) से रिऐक्ट कर सकते थे। मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने फेसबुक पर इस फीचर की घोषणा की।