अब उत्तराखंड में मसूरी घूमने के लिए कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में मसूरी जाने वाले पर्यटकों को अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ज़िला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया कि होटल, गेस्ट हाउस व होमस्टे को पहले खुद का registrationandtouristcare.uk.gov.in/mussoorie/ पर पंजीकरण कराना होगा और फिर चेक-इन के दौरान आने वाले मेहमानों का विवरण दर्ज करना होगा। इसका उद्देश्य मसूरी में पर्यटकों की भीड़ व ट्रैफिक को नियंत्रित करना है।

Load More