अब कितने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में BJP के मुख्यमंत्री हो गए हैं?
सम्राट चौधरी के बुधवार को बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद अब पूरे भारत में बीजेपी के 16 मुख्यमंत्री हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, असम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात वह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं। बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है।