अब केवल FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में ही हो सकता है रोनाल्डो व मेसी का आमना-सामना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी का आमना-सामना अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ही हो सकता है, यदि पुर्तगाल और अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचें। दोनों टीमें नॉकआउट ड्रॉ के अलग-अलग हिस्सों में रखी गई हैं। राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल 3 जुलाई को क्रोएशिया का सामना करेगा, जबकि अर्जेंटीना 4 जुलाई को केप वर्डे से भिड़ेगा।