अब किसी भी अन्य देश की तुलना में भारत में सबसे तेज़ होते हैं भुगतान
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने यूपीआई को श्रेय देते हुए कहा है कि अब भारत में किसी भी अन्य देश की तुलना में तेज़ भुगतान होता है। आईएमएफ ने कहा, "यूपीआई के लॉन्च के बाद से भारत में नकदी के इस्तेमाल में गिरावट आई है।" आईएमएफ ने कहा, "यूपीआई पर प्रति माह 18 बिलियन से अधिक लेनदेन होते हैं।"