अब कभी गलती नहीं करेंगे: एनकाउंटर में घायल होने के बाद बहराइच हत्याकांड का आरोपी तालीम
बहराइच (यूपी) में राम गोपाल मिश्रा नामक युवक की हत्या के आरोपी सरफराज़ और तालीम को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने के बाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में तालीम 'अब कभी गलती नहीं करेंगे' कहता हुआ दिखा। उसने आगे कहा, "हम लोग भागना चाह रहे थे। अब कभी नहीं करेंगे।" इस दौरान सरफराज़ पूरी तरह चुप रहा।