अब कुर्सी ने भी छोड़ दिया है तो सेहत पर ध्यान दें: गहलोत के बीमार पड़ने पर उनके पूर्व ओएसडी
राजस्थान के पूर्व-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोविड-19 संक्रमण और स्वाइन फ्लू होने पर उनके पूर्व ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने X पर लिखा, "आपने 'कुर्सी छोड़ना चाहता हूं लेकिन यह कुर्सी मुझे नहीं छोड़ रही' कहते हुए अपनी ज़िम्मेदारियां निभाईं।" उन्होंने कहा, "अब आपकी मंशा के अनुरूप कुर्सी ने भी आपको छोड़ दिया है...तो चिंताएं छोड़कर स्वास्थ्य पर ध्यान दें।"