विदेश से अच्छी खबर के बावजूद गिरे टाटा मोटर्स के शेयर
टाटा मोटर्स के शेयर मंगलवार को 2% तक गिरकर ₹677 के इंट्रा डे लो पर आ गए। दरअसल, ब्रिटेन और अमेरिका ने कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत इस महीने के अंत से यूके ऑटो निर्यात में 1,00,000 वाहनों के सालाना कोटे पर यूएस टैरिफ 27.5% से घटकर 10% हो जाएगा।