अब घड़ी, चश्मा, जूते और बैग खरीदने के लिए देने होंगे और पैसे, सरकार ने लगाया 1% TCS
अगर ₹10 लाख से अधिक कीमत की घड़ी, चश्मा, हैंडबैग्स, पर्स, जूते या होम थिएटर सिस्टम खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अब आपको अतिरिक्त पैसे चुकाने होंगे। सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि इन वस्तुओं पर 1% टीसीएस (टैक्स कलेक्शन ऐट सोर्स) लगेगा। यह नियम 22 अप्रैल से लागू हो गया है।