अब छोटे दुकानों पर भी मिलेगा Wi-Fi, सरकार के नए फैसले से मिलेगा सस्ता इंटरनेट
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने पब्लिक वाई-फाई सेवा को सस्ता करने की दिशा में कदम उठाते हुए कहा है कि अब चाय-पान की गुमटी और छोटे दुकानदारों को कम दाम पर इंटरनेट मिलेगा। ट्राई ने कहा है कि छोटे दुकानदारों को 200 एमबीपीएस तक के प्लान उपभोक्ता ब्रॉडबैंड मूल्य से दोगुने से अधिक टैरिफ पर नहीं दिए जाने चाहिए।