अब जीने के लिए कुछ नहीं बचा: बारिश के पानी में ऑडी कार के डूबने पर गुजरात का शख्स
वडोदरा (गुजरात) के एक शख्स ने रेडिट पर दावा किया है कि शहर में हुई भारी बारिश के कारण उसकी ₹50 लाख की ऑडी ए6 कार व दो अन्य कारें पानी में डूब गई हैं। शख्स ने रेडिट पर लिखा, "अब और जीने के लिए कुछ नहीं बचा है। मेरी ज़िंदगी की कमाई, मेरी तीनों कारें अब खराब हो गईं।"