अब जानलेवा बन रही है लू, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
राजस्थान में पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. गुरुवार को लू से अलग-अलग इलाकों में 9 लोगों की मौत हो गई. राजस्थान के बालोतरा और जालोर जिलों में 4-4 और जैसलमेर में 1 व्यक्ति की मौत हुई है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.