इलेक्ट्रिक कूकर और ब्रश जैसे उपकरण बाज़ार में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। हालांकि, इलेक्ट्रिक चम्मच भी अब मार्किट में आ गया है। जापानी ड्रिंक्स कंपनी किरिन होल्डिंग्स इलेक्ट्रिक चम्मच बेचना शुरू करेगी। शोधकर्ताओं का दावा है कि ये सोडियम मिलाए बिना भी नमक का स्वाद बरकरार रखेगा।