अब ठीक हूं और जल्द ही अपने फैंस से मिलूंगा: अस्पताल में भर्ती डायरेक्टर सुभाष घई
मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए फिल्ममेकर-डायरेक्टर सुभाष घई ने 'X' पर लिखा है, "मुझे खुशी हुई कि मेरे बहुत से दोस्त मेरे स्वास्थ्य के लिए अपना स्नेह व्यक्त कर रहे हैं।" उन्होंने लिखा, "अब सब ठीक है और जल्द ही आपसे (फैंस) मुलाकात होगी।" बकौल रिपोर्ट, सांस संबंधी समस्याओं के चलते घई को अस्पताल में भर्ती कराया गया।