अब तक 150 फिल्में कर चुका हूं, यह मेरी सबसे अच्छी फिल्म है: 'मिशन रानीगंज' को लेकर अक्षय
ऐक्टर अक्षय कुमार ने कहा है कि वह अब तक 100-150 फिल्में कर चुके हैं लेकिन 'मिशन रानीगंज' उनकी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है। बकौल अक्षय, इस फिल्म को करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों को करने में रिस्क होता है और 'मिशन रानीगंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।