अब तक 6 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं: आयकर विभाग
आयकर विभाग ने बताया है कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए अबतक 6 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं। बकौल विभाग, आईटीआर फाइलिंग, कर भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं के लिए हेल्पडेस्क 24 घंटे काम कर रहा और विभाग अन्य माध्यम से भी सहायता कर रहा है। आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 15-सितंबर है।