अब तक ऐसा कोई नहीं आया जो भारत को झुका सके: ट्रंप के 50% टैरिफ के बीच पीयूष गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बिज़नेस टुडे के इंडिया@100 शिखर सम्मेलन में कहा है, "आज तक कोई ऐसा नहीं आया जो भारत को झुका सके।" गौरतलब है, गोयल का बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बीच आया है। बकौल गोयल, भारत की अर्थव्यवस्था 6.5% की दर से बढ़ रही है।