अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंची सोने की कीमतें, इस साल ₹14,000/10 ग्राम हुआ महंगा
धनतेरस से पहले बढ़ती मांग के बीच भारत में सोने की कीमतें सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोमवार को 10 ग्राम सोने की कीमतें ₹78,260 तक पहुंच गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2024 में सोने की कीमतें ₹63,970/10 ग्राम थीं और इस साल अब तक सोना करीब ₹14,290/10 ग्राम तक महंगा हुआ है।