अब तक किन विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न से किया गया है सम्मानित?
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को सर्वप्रथम मरणोपरांत भारत रत्न से नवाज़ा गया था। के कामराज, विनोबा भावे, एमजी रामचद्रंन, बीआर अंबेडकर, राजीव गांधी, वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, अरुणा आसफ अली, जेपी नारायण, गोपीनाथ बोरदोलोई, मदन मोहन मालवीय, भूपेन हज़ारिका, नानाजी देशमुख, कर्पूरी ठाकुर, पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न मिला।