अब तक करीब 62,060 रूसी सैनिक मारे गए: रूस को हुए नुकसान की सूची शेयर कर यूक्रेन
यूक्रेन-रूस में जारी युद्ध के बीच यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन में 8 अक्टूबर तक लगभग 62,060 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। मंत्रालय ने ट्वीट किया, "रूसी सेना के 2,472 टैंक, 1,459 आर्टिलरी सिस्टम, 5,111 बख्तरबंद वाहन, 234 हेलीकॉप्टर, 180 ऐंटी-एयरक्राफ्ट वॉरफेयर सिस्टम, 3,875 वाहन-फ्यूल टैंक और 266 एयरक्राफ्ट को भी नष्ट किया गया है।"