अब तक किन भारतीयों ने जीता है मिस वर्ल्ड का खिताब?
साल 1966 में मिस वर्ल्ड बनीं रीता फारिया यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उनके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय बच्चन और फिर 1997 में डायना हेडन ने यह टाइटल जीता था। 1999 में युक्ता मुखी मिस वर्ल्ड बनने वाली चौथी भारतीय थीं। इसके अलावा 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 2017 में मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनी थीं।