US रिजल्ट पर ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में पहचान मज़बूत करनी होगी'
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में मिशिगन से पहले मुस्लिम सीनेटर बने अब्दुल एल-सयद की जीत के बाद यूपी के मुस्लिमों को संदेश दिया। उन्होंने X पर लिखा, "एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मजबूत करनी होगी।'' उन्होंने कहा कि यूपी में मुस्लिम अब दरी नहीं बिछाएंगे।