अब्दुल राशिद शेख 5 जुलाई को संसद में लेंगे शपथ: एनआईए
एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में तिहाड़ में कैद अब्दुल राशिद शेख (इंजीनियर राशिद) को 5 जुलाई को संसद में शपथ लेने की अनुमति देने पर अपनी सहमति दी है। एनआईए के अनुसार, यह सहमति कुछ शर्तों पर निर्भर है जिनमें मीडिया से बातचीत ना करना भी शामिल है। अब्दुल राशिद ने अंतरिम ज़मानत या पैरोल की मांग की है।